saraikela

Apr 26 2024, 21:23

एक कृषक ने लाल और हरा साग को vote, 2024 के आकर में उपजा कर vote के महत्व को दर्शाया


सरायकेला : लोक सभाचुनाव को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के एक कृषक ने लाल हरा साग को VOTE, 2024 के शक्ल में उगा कर vote के महत्व को दर्शाने का ओरयस किया।

बताया जा रहा है की उलदा पंचायत के बाराहातु गाँव के रहने वाले किसान दिलीप महतो द्वारा यह थीम बनाया गया हैं। जिसको देखने और किसान के खेत में पहुंच कर लोगो ने फोटो क्लीक किया। 

घाटशिला के एसडीओ सच्चिदानंद महतो और बीडीओ यूनिका शर्मा ने उस गाँव पहुँच कर् इसके लिए कृषक की सराहना की और उसके हौसला को बढ़ाया।

और मतदाता जागरूकता को लेकर खेतो मे उगाये गए हरा-लाल साग के थीम और आधारित बने VOTE 2024 को देखा और काफ़ी प्रश्न हुए और किसान को प्रोत्साहीत किया गया।

 एसडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा की मतदाता जागरूकता को लेकर हमलोग तरह- तरह कार्यक्रम चला रहें हैं। वहीं उलदा पंचायत के एक किसान ने मतदाता जागरूक को लेकर अनोखी पहल करते हुए हरा- लाल साग के थीम पर आधारित मतदाता जागरूकता का मिसाल क़ायम कर संदेश पहुंचाने का पहल किया ।

saraikela

Apr 26 2024, 20:02

सरायकेला: 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर मतदाताओं को किया गया जागरूक


सरायकेला : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन द्वारा 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को विधान सभा चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज कुचाई प्रखंड के रुगुडीह पंचायत, रोलाहातु पंचायत, तिलोपदा पंचायत में ईवीएम व वीवीपैट का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ऑडियो/वीडियो द्वारा मतदाताओं को ईवीएम/वीवी पैट की खूबियों की जानकारी देते हुए इसके माध्यम से वोटिग करने के तरीके से अवगत कराया गया। साथ ही मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। 

इस दौरान दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाताओं के लिए भी जागरूकता से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाए गए। साथ ही मतदान का अधिकार और ईवीएम के माध्यम से मतदान कैसे करें, इसकी जानकारी हिदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई।

एलईडी के माध्यम से विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें वोट की महत्ता से अवगत कराया गया और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। नए मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया। 

नए मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर लोगों को बताया गया कि वीवीपैट बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम करती है और वोटर के मन में उत्पन्न हर शंका का समाधान करती है। साथ ही वीडियो क्लिप दिखाकर आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।

saraikela

Apr 26 2024, 20:00

सरायकेला कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक


सरायकेला : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पथ कम्युनिकेशन की ओर से कुकडु प्रखंड के लेटेमदा पंचायत में एवं लोक कला मंच के द्वारा सरायकेला प्रखंड के नुवागाँव पंचायत,पांडरा पंचायत में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान लोगों से किया गया। 

मौके पर कलाकारों ने बहकावे में तुम कभी आना, सोच समझकर बटन दबाना, छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है,का संदेश नाटक के माध्यम से दिया। नाटक के माध्यम से उपस्थित आम जन मानस को मतदाता के महत्व के बारे में समझाया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गया।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।पिछले लोकसभा चुनाव में जिन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, उनपर विशेष फोकस कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

saraikela

Apr 26 2024, 19:58

आदिवासी भुमिज मुण्डा समाज द्वारा सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन


सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड के सिरका नारगाटांड़ में प्रखण्ड स्तरीय आदिवासी भुमिज मुण्डा समाज द्वारा सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इसमे मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधानसभा के समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेंब्रम उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर स्व० जयपाल सिंह मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जाहेरथान में पुजा अर्चना कर क्षेत्रों की सुख शांति समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

 इस अवसर पर सैकडो की संख्या में आदिवासी समुदाय के बुद्धिजीवीगण लोग उपस्थित थे।

saraikela

Apr 26 2024, 16:09

भाजपा के महिला नेत्रियों ने महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का गुर सिखाए।


सरायकेला : जिला के चांडिल स्टेशन बस्ती पुराना पेट्रोल पंप स्थित समाधान कार्यालय में  बैठक में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कुमारी, लोकसभा संयोजक रेखा महतो एवं सह संयोजक नेहा सिंह, विधानसभा संयोजक सारथी महतो, अनिता पारित ने महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का गुर सिखाए।

बैठक में लक्ष्मी कुमारी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे घर घर जाकर महिलाओं को बताना होगा कि देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ही हैं जो महिलाओं के उत्थान की चिंता विगत 10 वर्षों से कर रहें हैं,मोदीजी महिलाओं के उन्नति के लिये अलग से अनेक योजना शुरू किये,महिलाओं के लिये अलग आरक्षण दिए,एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनवाये,महिलाओं के लिए मातृ वंदन योजना शुरू किया,मोदीजी अपने संबोधन में चार जातियों का जिक्र हर हमेशा करते हैं जिसमे एक नारी जाति होती है।

 रश्मि साहू ने कहा कि हमे महिलाओं से मिलकर कहना है कि महिलाओं के ऐसे शुभचिंतक मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए भारतीय जनता के प्रत्याशी संजय सेठ को कमल फूल निशान में वोट देने का आग्रह करना है।

नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर नरेन्द्र मोदी जी के कार्य को बहनों के द्वारा आभार व्यक्त किए।

बैठक में महिला संपर्क अभियान की विधानसभा संयोजक हेमलता महतो, सह संयोजक तारु सिंह मुंडा, सुलोचना सिंह, दमयंती सिंह, रेखा प्रमाणिक, सुलोचना प्रमाणिक के साथ सभी मंडल के संयोजक और सह संयोजक एवं महिला कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

saraikela

Apr 26 2024, 16:07

सरायकेला :सांसद संजय सेठ ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, 2 मई को 50 हज़ार लोगों के साथ करेंगे नामांकन


सरायकेला : रांची लोक सभा क्षेत्र के चांडिल में भाजपा सांसद प्रत्यासी संजय सेठ ने ईचागढ़ विधान सभा स्तरीय चुनाव प्रचार कार्यालय का विधिवत उद्घाटन रिबन काटकर किया। साथ ही एन. डी. ए. गठबंधन और भाजपा कोर कमिटी की संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव की अध्यक्षता में हुई। जिसमे में 2 मई को रांची में होने वाले संसद संजय सेठ के नामांकन की तैयारी में 50 हजार से अधिक समर्थको को शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया गया। 

सांसद संजय सेठ ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा- झामुमो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य के हजारों हजारों विस्थापितो के फंड को डकार गए । झामुमो के राज्य में बालू कोयला जमीन आदि घोटाला ही घोटाला की सरकार चल रही है। पीएम आवास बनाने के लिए गरीब किसान को बालू खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा अब समय आ गया राज्य में भाजपा आजसू की सरकार बनेगी और बालू कोयला भूमि घोटालेबाज बक्से नही जायेंगे ।उन्होंने कहा जिन्होंने विस्थापित का रुपया खाया है एक सप्ताह के अंदर होटावर जेल में नजर आएंगे । 

सांसद ने कहा ईचागढ़ में इस बार डेढ़ लाख पर से अधिक वोट मिलेंगे साथ ही उन्होंने दावा किया नामांकन में 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे, मौके पर पहुंचे हरे लाल महतो सहित आजसू समर्थको को भजपाइयो ने दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया. मौके पर आजसू नेता श्री महतो ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और संसद द्वारा किए गए कार्यों की प्रांसा सा भी की ,

चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुख्य कार्यालय में भाजपा - आजसू के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। अमेरिका जैसे देश भारत को सम्मान देने का काम किया। रूस यूक्रेन युद्ध में मोदी जी ने सकुशल भारतीय विद्यार्थियों को भारत वापस लौटाया। मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। सांसद ने कहा कि हमने चांडिल डैम निर्माण का सीबीआई जांच का मांग किया है। 

जांच फाइल पर कार्य चल रहा है। 4 जून के बाद सीबीआई का छापा सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना कार्यालय में पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, दीपू जायसवाल, मनोज महतो, श्यामल मुनका, देवाशीष राय, महेश कुंडू, मधु गोराई, खगेन महतो, दिवाकर सिंह, अनिल सिन्हा, आदि उपस्थित थे. आजसू पार्टी के आजसू केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, लाखीकांत महतो उर्फ दुर्योधन गोप, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

saraikela

Apr 26 2024, 16:03

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में हीट वेव का प्रभाव बना रहेगा

रांची: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दोनों में हीट में का प्रभाव बना रहेगा। मौसम भी शुष्क और ड्राई रहेगा।अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी ।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 26 अप्रैल एवं 27 अप्रैल को संथाल, कोल्हान धनबाद बोकारो, रामगढ़ जैसे जिलों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी वहीं 27 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को पलामू संभाग में पारा बढ़ता दिखेगा और हीट वेव जैसी स्थिति देखने को मिलेगी.रांची, लोहरदगा,रामगढ़ में 28 अप्रैल को हीट वेव देखने को मिलेगा।

 इस प्रकार से धीरे-धीरे हीट वेव की स्थिति झारखंड में बढ़ता हुआ दिखेगा। कोल्हान,संथाल से होता हुआ पलामू प्रमंडल साथ साथ दक्षिणी छोटा नागपुर के क्षेत्र में 28, 29 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

हीटवेव की स्थिति को देखते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र लोगों से अपील करता है कि एतिहात बरते जब तक जरूरी ना हो बाहर न निकले और यदि बाहर निकले तो टोपी छाता का इस्तेमाल करें ज्यादा पारिश्रमिक वाला कार्य इस धूप में ना करें।

saraikela

Apr 26 2024, 12:20

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दोनों में हीट में का प्रभाव बना रहेगा

*

रांची: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दोनों में हीट में का प्रभाव बना रहेगा। मौसम भी शुष्क और ड्राई रहेगा।अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी ।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 26 अप्रैल एवं 27 अप्रैल को संथाल, कोल्हान धनबाद बोकारो, रामगढ़ जैसे जिलों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी वहीं 27 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को पलामू संभाग में पारा बढ़ता दिखेगा और हीट वेव जैसी स्थिति देखने को मिलेगी.रांची, लोहरदगा,रामगढ़ में 28 अप्रैल को हीट वेव देखने को मिलेगा।

 इस प्रकार से धीरे-धीरे हीट वेव की स्थिति झारखंड में बढ़ता हुआ दिखेगा। कोल्हान,संथाल से होता हुआ पलामू प्रमंडल साथ साथ दक्षिणी छोटा नागपुर के क्षेत्र में 28, 29 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

हीटवेव की स्थिति को देखते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र लोगों से अपील करता है कि एतिहात बरते जब तक जरूरी ना हो बाहर न निकले और यदि बाहर निकले तो टोपी छाता का इस्तेमाल करें ज्यादा पारिश्रमिक वाला कार्य इस धूप में ना करें।

saraikela

Apr 26 2024, 12:11

एक तरफ मचा है पानी के लिए हाहाकार तो दूसरी तरफ हर रोज सड़कों पर बह रही है हज़ारों गैलन पानी


सरायकेला : आदित्यपुर आकाशवाणी सड़क पर हर दिन हजारो गैलन बह जा रहा है और लोग पानी के बिना प्यासे रह जा रहे है यह हाल आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का है जहां पाइप लीकेज होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।  

 

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आकाशवाणी शिव मंदिर सड़क पर हर दिन हजारो गैलन बह जा रहा है और लोग पानी के बिना प्यासे रह जा रहे है यह हाल नगर निगम क्षेत्र का है, जहां पाइप लीकेज होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा बड़ी आबादी जल संकट से जूझ रही है लोगों में त्राहिमाम मचा है पर नगर निगम अभियंत्रण विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं पिछले कई महीनों से लोग पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है ।

हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए नलजल योजना से दो जगहों पर बोरिग कराई गई थी इसके अलावा पीएचईडी विभाग द्वारा भी दो जगहों पर पानी पाइप के द्वारा जलापूर्ति शुरू की गई है 

तब विभागीय अधिकारियों ने कहा था कि जलमीनार व इन सभी बोरिगों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी लेकिन कई जगहों पर जलापूर्ति पाइप लाइन में लीकेज के कारण सभी घरों तक नल का जल नहीं पहुंच पा रहा है जिनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, वे लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं पाइप लिकेज होने प्रतिदिन हजारो गैलन पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है लेकिन लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं घरों तक पीने की पानी नहीं पहुंच पा रहा है ।

saraikela

Apr 26 2024, 10:16

आइये जानते हैं व्रत कितने प्रकार के होते हैं ,और क्या है उसका अर्थ ?

व्रत के प्रकार

व्रत कई प्रकार के होते हैं जैसे एकभुक्त, नक्त, चान्द्रायण, अयाचित आदि। इन्हें रखने का अपना तरीका और नियम होता है। व्रती को चाहिए कि वो पूरे विधि विधान से व्रत कार्य को पूर्ण करे। इस लेख में हम व्रत के प्रकार को प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह सभी व्रत – मास, पक्ष, तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, समय और देवपूजा से सहयोग रखते हैं। यथा–वैशाख, कार्तिक और माघ के ‘मास’ व्रत। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के ‘पाक्षिक’ व्रत। चतुर्थी, एकादशी और अमावस्या आदि के ‘तिथि’ व्रत। सूर्य, सोम और मंगल आदि के ‘वार’ व्रत। श्रवण, अनुराधा और रोहिणी आदि के ‘नक्षत्र’ व्रत। व्यतीपातादि के ‘योग’ व्रत। भद्रा आदि के ‘करण’ व्रत और गणेश, विष्णु आदि के ‘देव’ व्रत स्वतंत्र हैं।

एकभुक्त

‘एकभुक्त व्रत’ के तीन भेद हैं—स्वतंत्र, अन्यांग और प्रतिनिधि। आधा दिन – होने पर ‘स्वतंत्र’ एकभुक्त होता है, मध्याह्न में ‘अन्यांग’ किया जाता है और प्रतिनिधि आगे-पीछे हो सकता है।

नक्त

‘नक्त व्रत’ रात में किया जाता है। गृहस्थ को चाहिए कि विशेष रूप से रात होने पर इस व्रत को करे। संन्यासी तथा विधवा सूर्य की मौजूदगी में यह व्रत रखें।

अयाचित

‘अयाचित व्रत’ में बिना मांगे अर्थात याचना किए बगैर जो कुछ भी मिले, उसी से निषेधकाल बचाकर दिन या रात में जब भी अवसर (केवल एक बार) मिले, भोजन करें। यहां यह स्मरणीय है कि भितभुक् में प्रतिदिन दस ग्रास भोजन करें। अयाचित और मितभुक्, दोनों ही व्रत परम सिद्धि देने वाले हैं।

चान्द्रायण

चन्द्र की प्रसन्नता, चन्द्रलोक की प्राप्ति या पापों की निवृत्ति के लिए ‘चान्द्रायण’ व्रत किया जाता है। यह व्रत चन्द्रकला के समान बढ़ता-घटता है।

इसे इस प्रकार समझे—शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को एक, द्वितीया को दो, तृतीया को तीन-इस क्रम से रोज एक-एक ग्रास बढ़ाते हुए पूर्णिमा को 15 ग्रास भोजन करें, फिर इस क्रम को अगले पक्ष में एक-एक ग्रास घटाते रहें। अर्थात कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को चौदह, द्वितीया को तेरह, तृतीया को बारह, इसी क्रम में घटाकर चतुर्दशी (चौदस) को एक और अमावस्या को निराहार रहने से एक ‘चान्द्रायण’ होता है। यह ‘यवमध्य चान्द्रायण’ है।

यवमध्य क्या है?

यव का अर्थ है—जौ का दाना। जैसे जौ आदि धान्य अंत में पतला और मध्य में मोटा होता है, उसी प्रकार एक ग्रास से आरम्भ कर मध्य तक पन्द्रह ग्रास कर फिर धीरे-धीरे एक-एक ग्रास घटाकर अगले पन्द्रहवें दिन तक एक ग्रास पर आ जाना, वहीं यह समाप्त होता है। यवमध्य चान्द्रायण किसी मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू किया जाता है।

प्राजापत्य

‘प्राजापत्य’ बारह दिन का होता है। इसमें व्रत के पहले तीन दिनों में प्रतिदिन बाइस ग्रास भोजन करना चाहिए, फिर तीन दिन तक प्रतिदिन छब्बीस ग्रास भोजन करें, फिर तीन दिन तक आपाचित (पूरी तरह पकाया हुआ) अन्न का चौबीस ग्रास भोजन करें, तत्पश्चात् तीन दिन बिल्कुल निराहार रहें। इस प्रकार बारह दिन में एक ‘प्राजापत्य’ होता है। यहां ग्रास से तात्पर्य जितना मुंह में आ सके, उतने से है।

कायिक

शास्त्राघात, मर्माघात और कार्यहानि आदि जनहित हिंसा के त्याग से कायिक व्रत होता है।

वाचिक

सत्य भाषण व प्राणीमात्र में निवैर रहने से वाचिक व्रत होता है।

मानसिक

मन को शांत रखने की दृढ़ता से मानसिक व्रत होता है।

नित्य

पुण्य संचय के एकादशी आदि ‘नित्य’ व्रत जिन्हें लम्बे समय तक किया जाता है।

काम्य

सुख-सौभाग्य के लिए वट-सावित्री आदि काम्य व्रत माने गए हैं।